शासन निर्देशानुसार 17 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां उत्साहपूर्वक जारी है। अभियान के तहत प्रथम कार्यक्रम आर्शीवाद का दीया आयोजित हो रहा है। जिसके तहत विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने-अपने मकानों पर दीप रोशन किये जायेंगे, वही जिले के प्रमुख एतिहासिक, धार्मिक, पुरातत्व और आईकॉनिक स्थानों पर बडी संख्या में दीप लगाकर रोशनी की जायेगी।

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर विभिन्न स्थानों पर रंगोली भी सजाई जा रही है, इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर और जिला पंचायत परिसर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा कलेक्ट्रेट में बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इसी प्रकार सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जिला पंचायत परिसर में सजाई गई रंगोली का अवलोकन किया गया।