राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के माध्यम से जिले में जन्मजात विकृतियों से प्रभावित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सरकाखेरा निवासी भगवानदास अहिरवार की पुत्री आराध्या को जन्मजात कटे होंठ की समस्या से निःशुल्क उपचार मिला है। आराध्या जन्म से ही कटे होंठ की समस्या से पीड़ित थी। बच्ची की इस समस्या को लेकर उसका पूरा परिवार चिंतित और दुखी रहता था।

परिवार के सामने बच्ची के उपचार को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। इसी दौरान त्ठैज्ञ बड़ागांव की टीम द्वारा डॉ. सतीश शाक्य के नेतृत्व में आराध्या की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान बच्ची में जन्मजात कटे होंठ की समस्या की पहचान हुई। इसके बाद क्म्प्ब् मैनेजर श्रीमती जाग्रति त्रिवेदी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया के तहत उपचार का एस्टीमेट तैयार कराया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में आराध्या को बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया। भोपाल में चिकित्सकों द्वारा बच्ची के कटे होंठ की निःशुल्क सर्जरी की गई। सफल सर्जरी के बाद आराध्या के चेहरे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और अब उसका चेहरा सामान्य दिखाई देता है। बच्ची के चेहरे पर खिली मुस्कान देखकर परिवार की वर्षों की चिंता खुशी में बदल गई।

आराध्या के परिजनों ने बच्ची के निःशुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त किया।