भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती एवं प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरित बनाने के उद्देश्य से सौसर नगर की कडू कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 10 एवं 11 में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, सामाजिक नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा आम एवं पारिजात के पौधों का रोपण किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम वृक्षमित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सौसर विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश सोमकुंवर ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों के महत्व एवं उनके संरक्षण के संबंध में उपस्थितजनों को जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था के सचिव श्री गोपाल कोठे, वरिष्ठ नागरिक श्री नरेश हनवतकर, परामर्शदाता श्री दिनेश सोमकुंवर, नगर विकास प्रस्फुटन समिति के श्री हेमंत हिवरकर, श्री दिनेश पाटिल सहित अन्य सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।

सामाजिक नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर गतिविधियां संचालित करते हुए सौसर नगर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा ‘स्वच्छ सौसर, सुंदर सौसर’ की संकल्पना को साकार करने के लिए नागरिकों को पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।