व में उनकी सेवा सुश्रुषा के साथ किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण कलेक्टर सहित अधिकारियों, पत्रकारो व आम जन ने जाना बांधवगढ के कैंप हाथियों का साहसिक योगदान

उमरिया 24 सितंबर। बांधवगढ टाईगर रिजर्व में हाथी पुर्नयोवनीकरण कैंप 2026 के तहत पांच दिवसीय हाथी महोत्सव का आज शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने हाथी महोत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए एक अभूतपूर्व अनुभव बताया। उन्होने कहा कि हाथी महोत्सव के दौरान जहां एक ओर हाथियों की सेवा सुश्रुषा होगी वहीं वन्य जीव संरक्षण में हाथियो के भूमिका की जानकारी भी दी जाएगी।

परासी गेट के समीप धमोखर बफर क्षेत्र में पांच दिवसीय हाथी महोत्सव में प्रशासनिक एवं वन विभाग तथा बांधवगढ टाईगर रिजर्व के अधिकारियों सहित पत्रकारों एवं आम जनों कोे हाथियो के साहसिक योगदान के बारे में बताया गया। बफर क्षेत्र में पर्यटन को बढावा देने तथा आस पास के ग्रामीणों को हाथियो के विषय में जानकारी देने व जागरूकता के संबंध मे महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीईओ जिला पंचायत अभय ंिसंह, डीएफओ विवेक सिंह, संभागीय प्रबंधक कार्पोरेशन अमित पटौदी, उप संचालक योहान कटारा, सहायक संचालक मितेन्द्र चिचखेडे उपस्थित रहे। उप संचालक योहान कटारा ने जानकारी दी की पांच दिवसीय आयोजन में 9 हाथी भाग ले रहे है।

महोत्सव में कृष्णा नामक नर हाथी की अठखेलियां एवं उछलकूछ ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया। उल्लेखनीय है कि इस नर हाथी का जन्म माह अक्टूबर 2025 में हुआ था और इसका नाम करण मुख्यमंत्री डा मोहन यादव व्दारा अपने बांधवगढ प्रवास के दौरान किया गया था। पांच दिवसीय आयोजन में हाथियों की विशेष सेवा के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण, श्रृंगार एवं वन्य जीवन संरक्षण में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

हाथी पुनर्याैवनीकरण कैंप का उद्देश्य पालतू हाथियों, हाथी महावतों, चाराकटरों हेतु अवकाश प्रदान करते हुए हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण करना, उनका मनपसंद भोजन उपलब्ध कराना एवं विशेष सेवा करने के साथ-साथ स्थानीय जन समुदाय को हाथियों को निकट से जानने का अवसर प्रदान करना है एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

उल्लेखनीय है कि मैहर वन मण्डल के गोरसरी फॉरेस्ट में हाथी रेस्क्यू ऑपरेशन में क्षेत्र संचालक डा अनुपम सहाय के नेतृत्व में बाँधवगढ़ के कैम्प हाथियों, वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तोमर तथा रेस्क्यू दल द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रगति पर है जिस कारण आज के आयोजन में क्षेत्र संचालक, सहित कुछ महावत - चारा कटर, रेस्क्यू टीम के सदस्यों द्वारा सहभागिता नहीं की जा सकी।