राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा गांधी स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 150 पौधे रोपे गये। इसके पश्चात नर्मदातट राजघाट पर स्वच्छता श्रमदान भी किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे, समस्त पार्षदगण, समस्त एल्डरमैन, अपर कलेक्टर, एस.डी.एम. एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




