ग्राम इमझेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के पश्चात कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय इमझेरा देवगढ़ निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की कक्षा में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से निशुल्क किताबे उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। बच्चों से मीनू अनुसार मिलने वाले मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान सहित अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल परिसर में बने क्षतिग्रस्त पुराने स्कूल भवन को गिराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ग्राम झमझेरा की गौशाला एवं सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने ग्राम झमझेरा में संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला संचालन एवं गौवंश की जानकारी ली। उन्‍होंने गोवंश को गुड एवं घास खिलाया। इस दौरान गौशाला परिसर में एक पेड मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। भ्रमण के दौरान नवीन सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।