सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सेवा कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत दारसागर स्थित शिवलहरा धाम, सिद्धाश्रम मंदिर परिसर तथा श्री गणेश मंदिर धरहरकला (पुष्पराजगढ़) जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत गोरसी व ग्राम पंचायत केल्हौरी आदि में श्रमदान गतिविधि के अंतर्गत साफ- सफाई का कार्य किया गया।

इस मौके पर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाने की समझाइए दी गई। ग्राम पंचायत केल्हौरी व गोरसी में सफाई मित्र का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ दिलाई गई।