सफलता की कहानी
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना से व्यवसाय को मिला सहयोग, पशुपालन से किशोर पटेल की आय में हुआ इजाफा
बुरहानपुर जिले के सिलमपुरा निवासी श्री किशोर पटेल के लिए पशुपालन पहले परिवार की आय का एक सामान्य साधन था। सीमित संसाधनों की वजह से पशुपालन कार्य से अपेक्षित आर्थिक लाभ नहीं हो रहा था।














